दहेज प्रताड़ना से तंग अाकर विवाहिता ने लगाया फंदा, केस दर्ज

3/13/2018 6:42:46 PM

पानीपत(अनिल कुमार): ​​​​पानीपत के आसन खुर्द में 24 साल की विवाहिता को ससुराल पक्ष ने  इस कदर परेशान किया की महिला ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला का कसूर सिर्फ इतना था की वह मायके से सोने की चैन नहीं लेकर आई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतिका के पति सास और जेठ पर दहेज के लिए ​​प्रताड़ित  व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामंला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चुलकाना गांव की अंजू की शादी 2011 में आसन खुर्द के अनिल के साथ हुई थी। अंजू के परिवार का कहना है कि  शादी के बाद से हीउनकी बेटी को परेशान किया जाता था।

अंजू के भाई को करीब एक महीने पहले लड़का हुवा था जिसके चलते बेटी घर अाई थी। वे दो दिन पहले हीअपने ससुराल लोटी थी। 

इसी खुशी के चलते भाई ने अंजू के पति अनिल के लिए सोने की अंगूठी दी थी। लेकिन वे सोने की चैन की मांग करते थे जिसके चलते अंजू से मारपीट की गई। इसी प्रताड़ना से तंग अाकर उनकी बेटी ने अात्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।