दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, पति सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

7/31/2021 8:10:48 AM

भिवानी : मूल रूप से गांव तिगड़ाना निवासी और कई सालों से यहां पब्लिक हैल्थ कॉलोनी में रह रही निक्कू नामक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के शव का अंतिम संस्कार करवा कर उसके पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस को तिगड़ाना निवासी विजय ने बताया कि उसकी बेटी निक्कू की शादी सैक्टर 13 निवासी रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर स्व. हरबंस शर्मा के बेटे कमल शर्मा के साथ  हुई थी। उसके ससुराल वाले उनको दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। वीरवार को उसकी बेटी ने फोन कर बताया कि उसके ससुराल वाले उसकी हत्या कर सकते हैं। वीरवार उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी ने जहर खा लिया है और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसकी जानकारी मिलने पर वे अपनी बेटी को उपचार के लिए रोहतक लेकर गए। मगर उसने वहां शुक्रवार को उपचार दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana