संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की माैत, चार माह पहले की थी लव मैरिज

5/15/2020 11:03:17 PM

टाेहाना (सुशील): हरियाणा के टोहाना के सुन्दर नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सुचना उसके परिजनों की दी, जिसके बाद परिजनों ने देर शाम शहर थाना पहुंच कर बेटी बेबी को मारे जाने के आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। 

मतृका की चचेरी बहन सोमती ने बताया कि उसकी बहन की शादी दस फरवरी हुई थी, यह प्रेम विवाह था। इसके बाद वह बेबी के सुसराल में भी आए थे। पर उसके सुसराल वालाें ने उन्हें धमकी दी थी कि वो दोबारा यहां न आए। उन्हाेंने कहा कि सुसराल के लोग एक बुलेट मोटरसाइकिल के लिए पचास हजार रूपए की मांग कर रहे थे। 


साेमती ने कहा कि गत दिनों बेबी ने अपने घर पर फोन करके बात की थी पर उसके पति राममेहर ने उसका फोन छीन लिया था। जिसके बाद उसकी किसी से बात नहीं हुई। आज सुबह उनके पास पुलिस का फोन आया कि बेबी की मौत हो गई। जिसके बाद उन्होेंने आकर देखा, उन्हें यही लगा कि उसकी हत्या की गई है।

उधर, एसएचओ ने बताया कि पांच लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पति, सास-ससुर, दो देवर व एक ननद शामिल है। मृतका की माता बुढी देवी के ब्यान पर कानूनी कार्यवाही की गई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि इनका प्रेम विवाह था।

Edited By

vinod kumar