देश की रक्षा में शहीद हुआ हरियाणा का एक और जवान

12/23/2017 9:29:56 PM

इंद्री(मेनपाल): आज पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर केरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में 4 जवान शहीद हो गए। इनमें एक जवान करनाल के रम्भा में रहने वाला था। रम्भा का रहने वाला जवान प्रगट सिंह देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। शहीद प्रगट सिंह ने 12 साल पहले सेना में सिपाही के पद पर नियुक्ति ली थी।



जानकारी के मुताबिक, शहीद प्रगट सिंह की शादी हो चुकी है और उसका 5 साल का एक बेटा है। शहीद प्रगट सिंह के पिता इफको से सेवानिवृत्त हुए हैं। शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर रविवार को दोपहर तक करनाल लाया जाएगा। खबर मिलते ही रंभा गांव के ग्रामीण गमगीन हो गए है। देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिक की शहादत पर पूरे देश को गर्व है।