जवान राज सिंह ने एक दिन पहले ही की थी मां से बात, दूसरे दिन मिली शहादत की खबर

5/18/2020 2:58:24 PM

साेहना (सतीश): हरियाणा का लाल राज सिंह खटाना श्रीनगर के डोडा जिले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। शहीद राज सिंह ने शहादत से एक दिन पहले ही अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी। वीडियो कॉल पर हुई बातचीत में राज सिंह ने मां से अपना ख्याल रखने और छुट्टी मिलते ही घर आने की बात कही थी।



जानकारी के मुताबिक शहीद राज सिंह छह महीने से लगातार डयूटी पर तैनात थे। वह ड्यूटी पर रहते हुए भी फोन पर अपने बेटे से बात कर अच्छे से पढ़ने की बात करते थे। बीते दिन श्रीनगर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए राद शहादत को प्राप्त हो गया। 

राज की शहादत की खबर जैसे ही गांव दमदमा में पहुंची ता माहाैल गममीन हाे गया। गांव व परिवार के लोगों को राज सिंह की शहादत पर गर्व है। ग्रामीण राज सिंह की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि राज सिंह बड़े ही सहनशील मिजाज के थे,  वह खेल के काफी शौकीन थे। 



बता दें कि राज सिंह के पिता गजराज सिंह भी आर्मी से रिटायर्ड खे। करीब पांच साल पहले एक एक्सीडेंट में लगी चोट के कारण उनकी मौत हो गई थी। वहीं राज सिंह के चार बहनें और 2 भाई है। बहनें सभी शादी शुदा है, जबकि दो छोटे भाई हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे है। राज सिंह के अपने 2 बेटे व 1 बेटी है। शहीद राज ने सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा पास करते ही नाै साल पहले आर्मी ज्वाइन कर ली थी।

Edited By

vinod kumar