ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हुआ हरियाणा का लाल, 24 मार्च को लौटे थे छुट्टी से

4/2/2021 9:39:48 AM

यमुनानगर(सुमित):  यमुनानगर के गांव कल्याणपुर के 40 वर्षीय जयमल खान ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए, जिनके राजकीय सम्मान के साथ सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वह नक्सल प्रभावित एरिया में तैनात थे। गमगीन माहौल में हजारों ग्रामीणों ने अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। वहीं शहीद के भाइयों और परिवार ने कहा कि हमे जयमल की शहादत पर फक्र है।  

 सीआरपीएफ की 129वीं बटालियन के निरीक्षक रुदल मंडल के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी शव वाहन में जयमल खान के पार्थिव शरीर लेकर पहुंची। इसके बाद शहीद जयमल के पार्थिव शरीर को उनके गांव कल्याणपुर ले जाया गया, तो हजारों ग्रामीण वहां पहले से ही मौजूद थे। 24 मार्च को ही छुट्टी से लौटे थे।

शहीद के भाई सुलेमान ने बताया कि चार भाइयों में सबसे छोटा भाई जयमल वर्ष 2004 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ। एक माह की छुट्टी के बाद वह 24 मार्च को ड्यूटी पर लौटे था। उनकी पत्नी रहीशा को सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीद होने की सूचना दी थी। 30 मार्च को 13 वर्षीय बेटे अकरम से जयमल की फोन पर बात हुई थी। सुलेमान का कहना है कि वह हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहता था। गांव में आने पर भी वह सभी लोगों से परिवार की तरह मिलता था। बच्चों को भी देश की सेवा के लिए प्रेरित किया करता था, साथ ही उन्होंने बताया की हम 6 भाई बहन है और हमेशा से ही जयमल में कुछ कर गुजरने का जज्बा था। हम सबमे वहीं सबसे पढ़ा लिखा था। सुलेमान ने कहा कि उसकी कुर्बानी को पूरा देश कभी नही भूलेगा हमे उसकी शहादत पर गर्व है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha