नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 12:04 PM (IST)

पलवल (ब्यूरो): चांदहट थाना क्षेत्र के गांव छज्जूनगर स्थित एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप से हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समेन और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर 75 हजार रुपए की नगदी और सुरक्षाकर्मी से उसकी बंदूक लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समेन और सुरक्षाकर्मी के हाथ पैर तोड़ दिए और हवाई फायर करते हुए मोके से फरार हो गए। 

गंभीर तौर पर घायल सुरक्षाकर्मी को पलवल के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में 6 - 7 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पेट्रोल पंप के मैनेजर महीपाल ने बताया कि पलवल क्व गांव छज्जूनगर स्थित गांव मछगर निवासी मनोज धनखड ने पेट्रोल पंप लगाया हुआ है। शुक्रवार-शनिवार की रात पंप पर सुरक्षाकर्मी लक्ष्मण सिंह, सेल्समैन बलदेव और रोहन सिंह थे। आधीरात के बाद करीब ढ़ाई बजे एक सफेद कार आई उसमें से हथियारबंद 6-7 नकाबपोश युवक उतरे। उन्होंने उतरते ही सबसे पहले सुरक्षाकर्मी लक्ष्मण को दबौचा और उससे बंदूक लूट ली। लूट का विरोध करने पर लक्ष्मण के हाथ और पैर तोड दिए। लक्ष्मण के बचाव में जब सेल्समैन बलदेव आया। तो उसके साथ भी मारपीट की गई। जिससे वह बेहोश हो गया। 

मारपीट के बाद बंदूक के बल पर बदमाश अलमारी में रखे 75 हजार रुपए की नगदी और सुरक्षाकर्मी की बंदूक को लूट कर मौके से फरार हो गए। लुटेरों के फरार होने के बाद कर्मचारी रोहन सिंह ने पंप के मालिक मनोज धनखड निवासी मछगर को फोन पर और पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। चांदहट थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को लूट की नीयत से पीट-पीट कर गंभीर तौर पर घायल करने, 75 हजार रुपए की नगदी और गनमैन की बंदूक को लूट कर ले जाने के आरोप में कार सवार 6-7 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। अभी तक लुटेरों को कोई सुराग नहीं लग पाया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

static