हथियारों से लैस थे बदमाश, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के घर में दीवार फांद घुसे थे नकाबपोश...ऐसे की थी पूरी प्लानिंग

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 12:10 PM (IST)

नारनौल: शनिवार देर रात चार से पांच नकाबपोश युवक दीवार फांदकर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरेंद्र सिंह के आवास पर घुस गए और सीसीटीवी कैमरों की तार काटकर ताले तोड़ने की कोशिश की। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

शिकायतकर्ता राव देवेंद्र सिंह के अनुसार उनका परिवार महेंद्रगढ़ रोड स्थित शिव कॉलोनी में रह रहा है। 16 मई की रात करीब तीन बजे चार से पांच संदिग्ध युवक घर की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने सबसे पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तार काट दी और सर्वेट क्वार्टर के कमरों को बाहर से बंद कर दिया।

 इसके बाद पीछे वाले दरवाजे के ताले और कुंडी को किसी तेजधार हथियार से काटने का प्रयास किया। इसी दौरान सर्वेट क्वार्टर में सो रहे कर्मचारियों की नींद खुल गई। कर्मचारियों ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। परिवार का दावा है कि एक आरोपी के हाथ में पिस्तौल या तेजधार हथियार जैसा सामान भी था। घटना के बाद मौके पर कटे ताले, टूटी कुंडी, कटी सीसीटीवी कैमरों की तार और दीवार पर जूतों के निशान मिले। सूचना मिलने पर पुलिस रात करीब 3:20 बजे मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग गए थे।

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि थाना सिटी नारनौल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static