बिजली निगम के स्टाफ को उपलब्ध करवाए जा रहे मास्क और सैनिटाइजर : रणजीत सिंह

3/28/2020 8:52:23 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा के बिजली व जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बताया है कि कोरोना महामारी के चलते बिजली निगम के कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि कर्मचारी सभी जगह मुस्तैदी के साथ ड्यूटी दे रहे हैं और सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं भी ब्रेकडाऊन न हो।

अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर तरह से लोगों के लिए उपलब्ध रहें और उनके दोनों फोन भी जनसाधारण के लिए 24 घंटे खुले हैं। प्रदेश में जहां कहीं भी ब्रेकडाऊन होता है तो लोग सीधे फोन कर सकते हैं।

Isha