हरियाणा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, मजदूर गंभीर घायल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2024 - 12:27 PM (IST)

रोहतकः हरियाणा के रोहतक के सांपला क्षेत्र में दहकोरा मार्ग पर निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान एक राजमिस्त्री और श्रमिक 11 हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। राजमिस्त्री की मौत हो गई और मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह उस समय हुई जब मजदूराें ने छत पर जाकर काम शुरू किया था।

 
हाइटेंशन लाइन की चपेट में राजमिस्त्री आया था तो मजदूर उसे बचाने के चक्कर में झुलस गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेरा है। विद्युत निगम के एसडीओ ने पुलिस के मकान मालिक के खिलाफ शिकायत दी है।


पुलिस ने बताया कि दहकोरा मार्ग पर रिंकू के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान के पास से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। रिंकू ने मकान बनाने की जानकारी निगम को भी नहीं दी, ताकि निगम की ओर से बचाव के लिए कुछ उपाय किए जा सके।

मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर सुबह करीब आठ बजे राज मिस्त्री शावेज और मजदूर सयैद काम कर रहे थे। इसी दौरान राजमिस्त्री हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए मजदूर ने प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static