जींद में सामूहिक शादी समारोह, 51 जोड़ों ने जयमाला की रस्म निभाकर एक साथ लिए फेरे

1/15/2023 6:33:58 PM

जींद(विजेंद्र) : शहर में आज अनोखा संगम देखने को मिला, जहां एक साथ 51 कन्याएं विवाह के बंधन में बंधीं। सभी कन्याओं ने एक ही पंडाल के नीचे एक साथ जयमाला की रस्म निभाई। समारोह में फेरे भी सामूहिक रूप से हुए। हजारों लोग इस समारोह के साक्षी बने। बता दें कि समारोह में 51 दूल्हे ढोल नगाड़ों और बारातियों के साथ अपनी दुल्हनियां को लेने पहुंचे, जहां पहले से ही सजी संवरी 51 दुल्हनें अपने दूल्हों का इंतजार कर रही थी।

 

 

शादी में निभाई गई हर रस्म, जयमाला के बाद हुए फेरे

 

सामूहिक रूप से हुए इस शादी समारोह में हर रस्म निभाई गई जो एक शादी में निभाई जाती है। पहले बारातियों का स्वागत किया गया। फिर जयमाला की रस्म निभाई गई। नाच गाने हुए। फिर प्रीतिभोज हुआ। अंत में फेरे हुए। फिर बाबुल की दुआएं लेती जा, गाने के साथ विदाई की रस्म निभाई गई। समारोह में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। समारोह का आयोजन युवा मित्र मंडल द्वारा किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार अतिथिगण के रूप में उपस्थित रहे और दूल्हा-दुल्हनों को आर्शीवाद दिया। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

Content Writer

Gourav Chouhan