गुरुग्राम में आधी रात झुग्गियों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप...फायर कर्मियों ने पाया काबू

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 10:55 AM (IST)

गुरुग्राम (पवन सेठी) : गुरुग्राम शहर में 37डी में अलसुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। आग लगने से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। 

सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन मोहित शर्मा के मुताबिक एक दर्जन से ज़्यादा गाड़ियाँ मोके पर पहुँची, जिन्हें आग पर काबू पाया। आग मंगलवार देर रात करीब 1 बजे लगी। आग पर सुबह तक काबू पाया जा सका। आग के दौरान सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। धुएँ के कारण आस-पास सोसायटी में रहने वालों को सांस लेने में दिक्कत हुई। आग लगने के शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। असल कारण जांच के बाद पता लग पाएंगे

PunjabKesari

दूर-दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुब्बार

आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिए । अभी तक किसी भी व्यक्ति की मौत या घायल होने की कोई खबर नहीं है। वहीं प्रदेश में फायर विभाग के ठेका कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। जिसके कारण रोडवेज के ड्राइवर और सिविल डिफेंस के वालंटियर बुलाए गए हैं। आग लगने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static