हरियाणा में इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले,  4 STP और 13 DTP को मिली नई जिम्मेदारी

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 09:53 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में तैनात 4 सीनियर टाउन प्लानर (एसटीपी) और 13 डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (डीटीपी) के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल की ओर से जारी आदेशों के अनुसार एसटीपी विजेंद्र सिंह को मार्केटिंग बोर्ड मुख्यालय, संजय कुमार को गुरुग्राम, रेणुका सिंह को गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण और नगर निगम । फरीदाबाद का भी अतिरिक्त जिम्मा मिला है।

एसटीपी राजेश कुमार को गुरुग्राम नगर निगम में तैनाती दी गई है। डीटीपी में राज कीर्ति को हरेरा, राजेंद्र शर्मा को सोनीपत, मनदीप सिहाग को फतेहाबाद, बबिता गुप्ता को पंचकूला, रोहित चौहान को मुख्य कार्यालय, गुंजन वर्मा को अंबाला में तैनाती दी गई है। जयदीप को भिवानी के अलावा चरखी दादरी का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है।

सुनील कुमार को गुरुग्राम नगर श निगम के अलावा मानेसर में भी अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। नरेंद्र कुमार को रेवाड़ी, राहुल सिंगला को करनाल, अजमेर सिंह को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण, दिनेश कुमार को हिसार के अलावा महेंद्रगढ़ में भी अतिरिक्त कार्य सौंपा है। रूबी को एचएसआईआईडीसी पंचकूला में तैनाती दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static