सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर पर ढोया जा रहा मैटीरियल, डाक्टर ने लेबर को लगाई लताड़

11/22/2019 2:16:51 PM

जींद (ललित): जिले का सिविल अस्पताल सुॢखयों में आ रहा है। इस बार सिविल अस्पताल स्ट्रेचर पर मरीजों की बजाय मैटीरियल ढोने के कारण सुॢखयों में आ गया है।  वीरवार को स्ट्रेचर पर मैटीरियल का सामान ले जा रहे मजदूरों को वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा. रमेश पांचाल ने खूब लताड़ लगाई। भविष्य में ऐसा करने पर उन्होंने कार्रवाई की बात भी कही। सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इसमें मजदूर लगे हुए हैं। ठेकेदार द्वारा नई बिल्डिंग और पुरानी बिल्डिंग को जोडऩे वाले रैंप के पास मैटीरियल सामग्री डलवाई गई है। यहां से मजदूरों द्वारा यह मैटीरियल पुरानी बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन स्थल तक पहुंचाया जा रहा है। वीरवार को मजदूर स्टे्रचर के जरिए मैटीरियल को ले जा रहे थे।

सिविल अस्पताल में आए मरीजों को स्टे्रचर नहीं मिल रहा था। लोग मजबूरी में मरीजों को गोद में उठाए हुए जा रहे थे। जब मामला वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा. रमेश पांचाल के नोटिस में आया तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर लेबर को फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को स्टे्रचर नहीं मिल रहा है और आप लोग इस पर मैटीरियल ढोह रहे हैं। इस पर लेबर ने कहा कि यह स्टे्रचर खराब है। जब डा. पांचाल ने कहा कि यह कहां से खराब है यह बताएं तो लेबर कोई जवाब नहीं दे पाई। इस बारे में डा. पांचाल ने लेबर से कई सवाल किए। उन्होंने पूछा कि इस बारे में उन्होंने किससे अनुमति ली है तो लेबर ने कहा कि इस बारे में एम.एस. डा. गोपाल से अनुमति ली गई है। इसके बाद स्ट्रेचर पर रखी गई मैटीरियल सामग्री को उतरवा दिया गया।

Isha