मथुरा- भिवानी रेल सेवा 5 फरवरी 2024 तक रहेगी बाधित, जानिए क्या है वजह

11/24/2023 4:01:00 PM

भिवानी: भिवानी उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल पर पलवल-मथुरा रेल खंड के मध्य स्थित मथुरा जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

जानकारी देते हुए दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 14726, मथुरा-भिवानी रेल सेवा छह फरवरी तक रदद रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14725, भिवानी-मथुरा रेलसेवा 27 नवंबर से पांच फरवरी तक भिवानी से प्रस्थान करेगी वह गोवर्धन तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा गोवर्धन-मधुरा के नध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14726, मथुरा-भिवानी रेल सेवा 27 नवंबर से पांच फरवरी तक मथुरा के स्थान पर गोवर्धन से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा मधुरा-गोवर्धन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।  

Content Writer

Isha