11 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे 1 करोड़ का इनामी दंगल जीतने वाले पहलवान मौसम खत्री

5/18/2017 6:20:00 PM

सोनीपत(पवन राठी):एक करोड़ का इनामी दंगल जीतने वाले अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मौसम खत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मौसम खत्री अंकिता नाम की लड़की से शादी करने जा रहे हैं। अंकिता झज्जर जिले के खुड्डन गांव की रहने वाली है।  

मौसम की होने वाली दुलहन सोनीपत के जीवीएम गर्ल्स कॉलेज से एम.एस.सी. कर रही हैं। बताया जा रहा है कि मौसम खत्री की शादी 11 जून को होने जा रही है। इनकी शादी का समारोह सोनीपत के गीताजंलि गार्डन में होगा। मौसम खत्री अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके भाई व बहनों की शादी हो चुकी है।