जनता की समस्याओं को लेकर मेयर ने लगाया खुला दरबार, 252 शिकायतें पहुंची, 22  पेंडिंग रखी

9/9/2021 5:32:35 PM

अंबाला(अमन): अंबाला नगर निगम में लोगों को NDC के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण लोगों को दफ्तर दफ्तर घूमना पड़ रहा था। इन समस्याओ को देखते हुए अंबाला नगर निगम की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने अधिकारियों के साथ खुला दरबार लगा लोगों की समस्याओं को सुना। करीब 4 घण्टे चले खुले दरबार मे 252 समस्याएं आई जिसमे से मात्र 22 शिकायतों को पेंडिंग रख अधिकारियों को समाधान के लिए सौंपा गया।

इसके इलावा सभी शिकायतों का मौके पर निपटान किया गया। खुले दरबार मे पहुंचे लोग पूरी तरह संतुष्ट दिखे उन्होंने बताया कि उन्हें कई चक्कर काटने के बाद भी उनकी समस्या का हल नही हो पा रहा था मगर आज कुछ मिनटों में मेयर शक्ति रानी शर्मा ने समाधान निकाल दिया।

खुला दरबार का फायदा जनता के साथ पार्षदों को भी मिल रहा है। क्योंकि लोग निगम के चक्कर काटने के बाद पार्षदों के पास पहुंचते थे। लेकिन अब पार्षद भी खुश नजर आ रहे हैं।समस्याओं के निपटान के लिए मेयर शक्ति रानी शर्मा पूरी तरह गंभीर दिखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं को पेंडिंग न रखा जाए ताकि लोगों को चक्कर न काटने पड़े।मेयर शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि इस दौरान यह भी देखने को मिला लोगों को जागरूकता की कमी है। इस पर भी ध्यान दिया जाएगा।

 

Content Writer

Isha