प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हरियाणा के नवनिर्वाचित मेयर

12/31/2018 6:27:19 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने वाले बीजेपी के पांचो मेयर ने मुख्यमंत्री मनोहj लाल खट्टर की अगुवाई में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की। जानकारी के अनुसार इस दौरान हरियाणा बीजेपी प्रभारी अनिल जैन और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी मौजूद रहें।



बता दें कि हरियाणा में 5 जिलों के नगर निगम चुनावों में भाजपा के पांचों मेयर प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। इन जिलो में पानीपत, करनाल, यमुनानगर, हिसार और रोहतक शामिल है. पानीपत से भाजपा मेयर प्रत्याशी अवनीत कौर ने 74 हजार 940 वोटों से जीत हासिल की। सीएम सिटी करनाल में रेणु बाला गुप्ता ने 9348 वोट से जीतीं। वहीं यमुनानगर में बीजेपी उम्मीदवार मदन चौहान 40 हजार 678 वोट और हिसार में गौतम सरदाना ने 28 हजार 91 वोट से जीत हासिल की थी।

Rakhi Yadav