प्रेमी जोड़े को पकडऩे आई पंजाब पुलिस की ग्रामीणों से हाथापाई, 4 घायल

3/5/2018 12:55:35 PM

सिरसा(ब्यूरो): गांव ढाणी काहन सिंह में प्रेमी जोड़े के छिपे होने के शक में छापा मारने आई पंजाब पुलिस की टीम व ग्रामीणों में हाथापाई हो गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पंजाब पुलिस की टीम को अपने साथ चौकी में ले गई।  वहीं, हाथापाई में एक परिवार के 3 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में गांव ढाणी काहन सिंह निवासी कुलदीप सिंह पुत्र नंदसिंह, गुरविंद्र कौर पत्नी इकबाल सिंह, नरेंद्र कौर पत्नी कुलदीप सिंह व रूपिंद्र कौर पत्नी सतपाल सिंह शामिल हैं। 

घायलों ने बताया कि 3-4 दिन पूर्व भिवानी का एक युवक फाजिल्का की युवती को भगाकर ले गया था और कोर्ट मैरिज कर ली। इस मामले में गांव ढाणी काहन सिंह के किसी युवक के शामिल होने व प्रेमी जोड़े के यहां छिपे होने के शक में पंजाब पुलिस की 3 गाडिय़ां सुबह करीब 8.30 बजे उनके घर के सामने आकर रुकी।  गाड़ी में करीब आधा दर्जन पंजाब पुलिस के जवान और 10-15 लोग थे। उक्त लोगों ने जबरन परिवार के एक युवक को गाड़ी में डालने का प्रयास किया

युवक का शोर सुन परिवार के अन्य लोग आए और उसे छुड़वाने का प्रयास किया।  ग्रामीणों को आता देख पुलिस के साथ आए लोग भाग खड़े हुए, वहीं पंजाब पुलिस के जवानों को ग्रामीणों ने घेर लिया और सिरसा पुलिस को सूचित किया। सदर पुलिस व मल्लेकां चौकी से कर्मी मौके पर पहुंचे और पंजाब पुलिस के जवानों को मल्लेकां चौकी में ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।