अल-फलाह यूनिवर्सिटी का MBB छात्र गांजा बेचते गिरफ्तार, पिता भी हैं डॉक्टर... यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 10:31 AM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने मंगलवार देर रात गांव धौज स्थित धर्मकांटा के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि एक नामी यूनिवर्सिटी का मेडिकल छात्र है।

200 ग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों धराया डॉक्टर का बेटा
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम धौज इलाके में गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना के आधार पर धर्मकांटा के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से करीब 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान 22 वर्षीय अदीद शाह के रूप में बताई, जो मूल रूप से श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस (MBBS) द्वितीय वर्ष का छात्र है और उसके पिता भी पेशे से एक चिकित्सक (Doctor) हैं।
 

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यूनिवर्सिटी के भीतर कोई बड़ा ड्रग सिंडिकेट सक्रिय है या यह छात्र खुद नशे की लत के चलते इस धंधे में उतरा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static