मेयर चुनाव: हिसार में छाए गौतम सरदाना, रेखा ने दी कांटे की टक्कर

12/19/2018 3:01:13 PM

हिसार(विनोद सैनी): हरियाणा के पांच जिलों के निकाय चुनाव में नगर निगम हिसार में गौतम सरदाना ने जीत हासिल की है। गौतम सरदाना को कांटे की टक्कर देने वाली रेखा रनर अप रही। जिलेवासियों ने जहां गौतम 68196 सरदाना को वोट सौंपकर शहर का मेयर बनाया है, वहीं प्रतिद्वंदी रेखा 40105 वोट दिए हैं। गौतम सरदाना और रेखा को मिले वोटों के अनुपात में अन्य प्रत्याशियों को मिले वोट में काफी ज्यादा अंतर देखने को मिला है। गौतम सरदाना ने रेखा को 28091 वोटों से मात दी है।



हिसार के अन्य प्रत्याशियों के वोटों में भी काफी असमान अंतर मिला है। मेयर पद की दौड़ में तीसरे स्थान पर रहने वाली रेखा सैनी 10153 वोट हासिल किए हैं। इनके बाद अन्य प्रत्याशी अधिकतम पांच हजार वोटों के अंदर ही सिमट गए। वहीं इनेलो-बसपा के समर्थित प्रत्याशी अमित कुमार छठें नंबर रहते हुए मात्र 2536 वोट हासिल किए हैं। हिसार में नोटा को 701 वोट मिले हैं।

Shivam