नाले की सफाई कर रहे निगम कर्मचारियों को मिला नर कंकाल

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2022 - 08:27 PM (IST)

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी): सेक्टर 39 एरिया में बरसाती नाले की सफाई कर रहे नगर निगम कर्मचारियों को कीचड़ में फंसा नर कंकाल मिला है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह कंकाल नाले में कैसे पहुंचा। अभी तक यह पता नही लग पाया है कि यह कंकाल किसी पुरुष का है अथवा महिला का। पुलिस मामले में दुर्घटना ओर हत्या के एंगल से जांच कर रही है। 

 

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/GurugramKesari पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, नगर निगम की तरफ से मानसून से पहले बरसाती नालों की सफाई कराई जा रही है। वीरवार को सेक्टर-39 एरिया में निगम कर्मचारी बरसाती नाले की सफाई कर रहे थे। इस दौरान नाले में जमा कीचड़ बाहर निकलते वक्त एक व्यक्ति का कंकाल बाहर निकल आया, जिससे निगम कर्मचारी घबरा गए। इस पर उन्होंने निगम अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुची सदर थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच को भी मौके पर बुलवाया ओर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटना और हत्या के एंगल से जांचा जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ पता लग पायेगा। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही गुमशुदा लोगों की लिस्ट भी जांची जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static