जिस महिला कर्मचारी की थी गलती, जेई ने लिया उसी का पक्ष, एडिशनल कमिश्नर ने किया सस्पेंड

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 09:26 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम की महिला सेवादार और महिला सुपरवाइजर के बीच हुए झगड़े में गलती करने वाली महिला कर्मचारी का पक्ष लेने वाले जेई को नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर (मुख्यालय) ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एडिशनल कमिश्नर ने आदेश जारी कर जेई को नगर पालिका फर्रूखनगर में रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान जेई को अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार का दोषी माना गया है। जेई संजीत कुमार नगर निगम गुरुग्राम की सिविल शाखा में तैनात हैं। सस्पेंशन अवधि के दौरान उन्हें मुख्यालय छोड़ने से पहले विभागीय अनुमति लेनी आवश्यक होगी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

अधिकारियों की मानें तो 17 नवंबर को मेयर कार्यालय के सामने एक महिला सेवादार और महिला सुपरवाइजर के बीच आपस में लड़ाई-झगड़ा हो गया था। आरोप है कि इस विवाद में जिस महिला कर्मचारी की गलती थी, जेई संजीत कुमार ने न केवल उसका पक्ष लिया, बल्कि मेयर के सामने ही अनुचित और असभ्य व्यवहार भी किया। इस पर मेयर ने संज्ञान लेते हुए निगम आयुक्त को पत्र लिखकर जेई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। इसके बाद जेई पर यह कार्रवाई की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static