हरियाणवी रंग में रंगा दिखा एम.डी.यू.

3/6/2019 4:30:59 PM

रोहतक (स.ह.): एम.डी.यू. प्रशासन राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम की आवभगत में कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहता। इसके लिए विवि प्रशासन की ओर से परिसर को भव्य रूप दिया गया है। हर चौक चौराहे पर रंग पानी के फव्वारे सबको अपनी ओर आकॢषत रहे हैं तो जगह-जगह हरियाणवी संस्कृति का संदेश देते मनमोहक झांकियां भी सजाई गई हैं। दीवारों को रंगीन पेंट से सजाया गया है। सफाई कर्मचारियों ने विवि के कोने को कोने को साफ कर रखा है। हर विभाग का नाम स्पष्ट लिखा गया है। अलग-अलग तरह के सलोगन लिखे गए हैं। विवि में स्थापित प्रतिमाओं को फूल मालाओं से सजाया गया है। 

दूसरी तरफ मेहमानों के लिए शुद्ध देसी घी के पकवान बनाए गए। जिसमें ताजा दूध, घी, लस्सी, हरा साग, हुक्का व मूढ़े विशेष आकर्षण केंद्र रहे। परिसर में सजाई गई झांकियों में युवा व युवतियों ने भी हरियाणवी पोशाकें ही डाल रखी हैं। कुल मिलाकर इस समय वि.वि. परिसर को भव्यता देखते ही बनती है। वहीं, शाम को विवि में मेहमानों के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें वि.वि. के विद्याॢथयों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बुधवार को भी मेहमाननवाजी के लिए टैगोर सभागार में भजन-गंगा कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रसिद्ध गायक एवं विश्वविद्यालय के एलुमनी कुमार विशु मुधर भजन प्रस्तुतियां देंगे।

Shivam