हरियाणा भाजपा की बड़ी नेता मीना चौधरी की सड़क हादसे में मौत
punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 05:02 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज):हरियाणा में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। तेज रफ्तार का कहर लोगों की जान ले रहा है। एक ऐसे ही सड़क हादसे में पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मीना चौधरी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मीना चौधरी स्कूटी पर जा रही थी। जब वह वीटा प्लांट गोल चक्कर से हिसार बाई पास की अोर जा रही थी तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में मीना को पी.जी.आई. ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।