पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दुष्यंत चौटाला ने कि शिष्टाचार भेंट, खट्टर के आवास पर 30 पूर्व डिप्टी सीएम

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 10:34 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज शाम पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। सवा चार साल साथ काम करने के अनुभव पर विचारों का आदान-प्रदान किया। वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सवा चार वर्ष के हरियाणा सरकार के प्रगतिशील कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया और उन्हें शुभकामनाएँ दी।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने मनोहर लाल समेत सरकार के वरिष्ठ नेताओं से काफी सीखने का मौका मिला और यह कार्यकाल अनुभवों से भरा रहा। उन्होंने संतोष ज़ाहिर किया कि उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में सरकार के माध्यम से हरियाणा के विकास और आम लोगों के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए।

बृहस्पतिवार को ही पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने सरकारी आवास पर नियुक्त सरकारी स्टाफ और उनके साथ तैनात रहे अन्य कर्मचारियों से भी मुलाकात की और उनके सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static