रेवाड़ी विधानसभा के तीनों मंडलों की हुई बैठक

2/12/2018 1:48:00 PM

रेवाड़ी(ब्यूरो): रविवार को रेवाड़ी विधानसभा के रेवाडी मंडल की बैठक अर्जुननगर स्थित राजा वाटिका में, बीकानेर मंडल की बैठक खलीलपुरी में व धारूहेड़ा मंडल के जिला भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक धारूहेड़ा में सम्पन्न हुई। जिसमें ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, उनके साथ ओ.बी.सी. मोर्चा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष दिनेश सैनी, महेश यादव, अधिवक्ता रविंद्र यादव व जयवीर योगी उपस्थित थे। 

अध्यक्षता तीनों मंडलों के मंडलाध्यक्षों ने अपने-अपने मंडल में की। सुरेंद्र जांगड़ा ओ.बी.सी. मोर्चा के तीनों मंडलों के कार्यकत्र्ताओं से रू-ब-रू हुए और भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा के निकट भविष्य में होने वाले ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान के संगठन की ओर से हरियाणा में सभी विधानसभाओं में होने वाले प्रवास के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नवीन रोहिल्ला, निशा सैनी, सतीश कुमार जांगड़ा, रविंद्र खलीलपुरी व रामनिवास प्रजापत आदि उपस्थित थे।