मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगाँठ मनाई

6/5/2022 8:05:09 PM

चंडीगढ़(धरणी): भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की सहायक कंपनी रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई), हिम परिसर चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन चंडीगढ़ के संस्थापक एवं चेयरमैन कुलदीप मेहरा ने 5 जून "विश्व पर्यावरण दिवस" की 50वीं वर्षगाँठ पर सेक्टर 24 में पौधारोपण किया। यह विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम "Only One Earth" अर्थात ''केवल एक पृथ्वी'' के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष पर डीआरडीओ-डीजीआरई चंडीगढ़ के सयुंक्त निदेशक एवं वैज्ञानिक डॉ. गणेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। यहाँ पर एक साथ कईं किस्मों के पौधें लगाए गए। जिनमें मुख्य रूप से लक्ष्मी तरु, महुआ और कईं किस्मों के आम लगाये गये।

संस्था के संस्थापक कुलदीप मेहरा ने बताया कि प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां पर जीवन संभव है क्योंकि दूसरें ग्रहों पर तो अभी वैज्ञानिकों द्वारा जीवन संबंधित विषयों पर शोध ही चल रहे है। इसलिए हमें ब्रह्माण्ड के एकमात्र जीवित और सुंदर ग्रह पृथ्वी पर पर्यावरण को बचाने के लिए ओर अधिक कार्य करने होंगे। इसलिए आज हमनें डीआरडीओ-डीजीआरई चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर "आओ मिलकर पेड़ लगाएं, अपनी सुंदर धरा को बचाएं" लक्ष्य के साथ पौधारोपण किया हैं ताकि लोगों में सकारात्मक संदेश दिया जा सकें।

उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगाँठ हैं, क्योंकि आज के दिन 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व पर्यावरण दिवस की नींव स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में रखी थी। जिसमें लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया गया था। स्टॉकहोम के सम्मेलन में 'ओनली वन अर्थ' नारा दिया गया था। इस सम्मेलन के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की खास थीम "Only One Earth" अर्थात ''केवल एक पृथ्वी'' है।

इस पौधरोपण कार्यक्रम में मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन कुलदीप मेहरा, डीआरडीओ-डीजीआरई चंडीगढ़ के सयुंक्त निदेशक एवं वैज्ञानिक डॉ. गणेश कुमार, वैज्ञानिक डॉ. प्रेम दत्त, वैज्ञानिक पी एस नेगी और स्वाति कुमारी, खुशी विश्वकर्मा, संजीव भगत, अशोक, अनवी पैंतोला सहित अमित, सुमित, लकी उपस्थित रहे।

 

Content Writer

Vivek Rai