जींद निर्भया कांड: पीड़ित परिवार से मिली महिला आयोग की सदस्या नम्रता गौड़ (VIDEO)

1/15/2018 9:13:34 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): कुरूक्षेत्र के गांव झांसा की लड़की के साथ जींद के बुड़ाखेड़ा में हुए गैंगरेप और उसकी हत्या के मामले में जांच करने के लिए महिला आयोग की सदस्या नम्रता गौड़ पहुंची। उन्होंनें पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कार्रवाई को संतोषजनक बताया है। पुलिस अधिकारियों से पूछताछ करने के बाद नम्रता गौड़ पीड़ित परिवार से मिली।

उन्होंने परिजनों से बातचीत करके उनका ढांढस बंधाया, कहा कि संकट की इस घड़ी में महिला आयोग परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा की लड़की के साथ गायब हुए गांव के लड़कों के मिलने के उपरान्त ही सारे मामले का खुलासा होगा।

बता दें कि, कुछ दिन पहले जींद जिले के बुड़ाखेड़ा गांव की नहर पर ग्रामीणों ने लड़की का शव पड़ा हुआ देखा था, जिसकी सूचना गांव के सरपंच ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद जो तथ्य सामने आए वह रूह कंपा देने वाले हैं। लड़की के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले।

जांच में पता चला कि, लड़की के साथ कई लोगों ने रेप किया और उसे डूबो कर मारा गया था। लड़की के पेट के कई अंग फटे हुए हैं। लड़की के नाजुक अंग में किसी नुकीली चीज को डाला गया है। बाद में इस लड़की की पहचान कुरूक्षेत्र के झांसा गांव की गायब हुई लड़की के रूप में हुई थी।