मानसिक रूप से परेशान था रिटायर्ड ASI, खत्म कर दी अपनी जीवनलीला...

2/4/2024 1:38:01 PM

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में एक पुलिस रिटायर्ड ASI ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सिरसा शहर की राम कॉलोनी में रहता था और साल 2015 में CID फतेहाबाद में तैनात था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवा दिया।

बता दें कि मृतक की पहचान सुभाष चंद नाम से हुई है। सुभाष काफी समय तक सिरसा CID और फिर फतेहाबाद में तैनात रहा। साल 2015 में सुभाष रिटार्य हआ था। वहीं रविवार सुबह सुभाष ने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले उसके कमरे में गए तो उसे मृत पाया। सुभाष की मौत के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।

मानसिक रूप से परेशान था सुभाष

जानकारी मिलने पर जब खैरपुर चौकी इंचार्ज रण सिंह और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची तो मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई। शुरुआती जांच में पता चला कि सुभाष काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। जिस वजह से अधिक तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि सुभाष किस बात से परेशान था, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana