हिसार में पारा 45.5 डिग्री पर पहुंचा

5/23/2018 7:51:21 AM

हिसार(पंकेस): उत्तर भारत में गर्मी के कहर के चलते हिसार का पारा ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिसार का पारा 45.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि पारा 23.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 

हिसार में तापमान में बढ़ौतरी आसपास रेतीला इलाका होने और खेत खाली होना भी प्रमुख कारण है। यही कारण है कि सोमवार के मुकाबले दोपहर के पारा में 2.1 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 
 

Rakhi Yadav