हरियाणा: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 13 मई तक बारिश की संभावना

5/8/2021 10:37:39 AM

ब्यूरो: मौसम विभाग ने हरियाणा में 11 व 13 मई को फिर से बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले वीरवार शाम को आए अंधड़ व बारिश से शुक्रवार को मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान में 5 और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 11 व 12 मई को फिर से बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

प्रदेश में हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रोहतक का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 35.5 और पंचकूला का सबसे कम 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात्रि तापमान की बात करें तो गुरुग्राम का 25.5 और हिसार का 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 8 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाने और मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 11 और 12 मई को फिर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव प्रदेश भर में रहने की संभावना है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha