घर के बाहर अधजली हालत में मिला अधेड़, उपचार दौरान तोड़ा दम

3/17/2022 9:07:31 AM

रेवाड़ी: धारूहेड़ा में एक अधेड़ व्यक्ति की जलाकर हत्या कर दी गई। जिला अलवर के गांव पाटन का बिरजू (52) अपने घर से धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले गांव पाटन के सुरेश के पास आया था। सुबह वह घर के बाहर अधजली हालत में मिला था।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर रेवाड़ी स्थित ट्रोमा सैंटर में भर्ती करवाया था। जहां गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया गया। बीती देर रात दिल्ली में उपचार दौरान बिरजू ने दम तोड़ दिया। वहीं बिरजू के बेटे कर्मपाल ने पिता की हत्या आरोप लगाया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Isha