प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, यूपी से मजदूरी करने आया था मृतक

2/24/2022 6:21:29 PM

झज्जर(प्रवीण): झज्जर के गांव में  एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले भी कोई और लोग नहीं बल्कि वहीं लोग थे, जिनके मकान में यह मजदूर रहा करता था। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मार पिटाई के बाद इस मजदूर को बेरी के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती भी कराया गय,  लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक प्रवासी मजदूर की पहचान रविन्द्र कुशीनगर यूपी का रहने वाला था। 

जांच अधिकारी के अनुसार रविन्द्र का सुकेश के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। उसी झगड़े के दौरान हीं प्रवासी मजदूर रविन्द्र पर लाठियों व डंडों से हमला किया गया। बाद में रविन्द्र ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर सुकेश,मंजीत,दौलत व रविकांत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

 

 

Content Writer

Isha