मॉरिशस में मंत्री अनिल विज ने भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष से की मुलाकात

3/29/2023 5:20:54 PM

चण्डीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इस समय मॉरिशस दौरे पर है। इस दौरान बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से गृहमंत्री ने मुलाकात की। वहीं मौके पर गृह मंत्री के भाई कपिल विज भी उपस्थित रहे। 

प्रधानमंत्री की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

गृहमंत्री ने मॉरिशस में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हुई विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा व विचार-विमर्ष किया गया। 

भारत व मॉरिशस के विकास को लेकर हुई चर्चाः मंत्री विज

उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान भारत व मॉरिशस के परस्पर संबंध व विकास को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकलापों के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि श्री विज गत 24 मार्च से मॉरिषस दौरे पर हैं। 

 

Content Editor

Mohammad Kumail