कॉमनवेल्थ खेलों से कुश्ती बाहर करने पर शिक्षा मंत्री ने जताई चिंता, बोले- उचित स्थान पर उठाएंगे मुद्दा

4/15/2022 3:24:04 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र): हरियाणा के शिक्षा एवं वन पर्यावरण मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों से कुश्ती को हटाने पर गहरी चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि कुश्ती प्रमुख खेल है। भारी संख्या में नौजवान युवक व युवतियां इससे जुड़े हुए हैं। पूरी दुनिया में भारत का नाम कुश्ती के मामले में रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे समय में नंबर एक में भारत में कुश्ती प्रतियोगिता रही है। उन्होंने कहा कि इसे हटाना बहुत गलत है। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री जहां संभव हो उसी स्थान पर उठाएंगे। ताकि यह खेल राष्ट्रमंडल खेलों में बना रहे।

वही कोरोना के मामलों में वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि मीडिया से ऐसे कुछ मामलों का पता चला है। फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जैसे परिस्थिति होंगी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे इससे बचने के लिए वैक्सीनेशन सबसे ज्यादा जरूरी है और बूस्टर डोज सभी को लगवानी चाहिए।

वहीं शिक्षा मंत्री गुर्जर व्यामशालाओं को लेकर कहा कि प्रदेश भर में जो व्यामशाला भारी मात्रा में बनाई गई थी। अब इसमें योग टीचर रखने का निर्णय लिया गया था। सरकार का मानना है कि योग करेंगे स्वस्थ रहेंगे और निश्चित तौर पर इसमें योग टीचर भर्ती किए जाएंगे।

कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा में प्रत्येक 20 किलोमीटर पर कॉलेज की स्थापना की गई है। सरकार ने निर्णय लिया है कि कोई भी लड़की 20 किलोमीटर की दूरी से अधिक तक शिक्षा ग्रहण नहीं कर करने नहीं जाएगी और आज ऐसा कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार ने 81 कॉलेज खोले हैं।

 

Content Writer

Vivek Rai