मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने दिया मानवता का परिचय, हादसे में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

10/27/2018 3:19:34 PM

करनाल(केसी अार्य): नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने अाज करनाल में मानवता की मिसाल का परिचय देते हुए एक मिसाल पेश की। जहां सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों को तुरंत अपनी पायलट गाडी से कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में पहुंचाया। इतना ही नहीं मंत्री ने डाक्टरों को भी अादेश दिए किघायलों का तत्परता से ईलाज करें।



जानकारी के अनुसार मंत्री कर्णदेव काम्बोज किसी काम से दिल्ली जा रहे थे, जब वे करनाल जीटी रोड पर पहुंचे तो देखा कि वर्ल्ड होटल के नजदीक इनोवा कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें कई यात्री घायल हो गए। मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और अपनी पायलट गाड़ी से जल्द अस्पताल पहुंचाया। हालाकि कुछ दिनों पहले भी सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने उस समय भी काफी घायल यात्रियों की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया था।
 

Deepak Paul