मंत्री कृष्ण बेदी ने हुड्डा, चौटाला पर ली बड़ी चुटकी, चौधर का नहीं, सेवा का जमाना

6/9/2019 8:11:08 PM

जींद (जसमेर मलिक): जींद में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और ओमप्रकाश चौटाला पर बड़ी चुटकी ली। बेदी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा कभी रोहतक तो कभी सोनीपत की चौधर लाने के नाम पर राजनीति करते हैं। चौधर की राजनीति को लोकसभा चुनावों में सोनीपत और रोहतक के मतदाताओं ने नकार दिया है। अब जमाना चौधर का नहीं, बल्कि जनता की सेवा का है। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को लेकर बेदी ने कहा कि चौटाला बेहद शर्मीले हैं। जिस नेता के 3-3 पौते एक साथ लोकसभा चुनाव हार जाएं, उसे किसी दूसरे के बारे में कुछ बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रह जाता।

कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम मनोहर लाल जनता की सेवा की राजनीति कर रहे हैं। जनता को अब चौधरी नहीं, बल्कि सेवक चाहिए। अगर हुड्डा को चौधर दिखानी है तो राहुल गांधी के पास जाकर दिखाएं। प्रदेश की जनता उनकी चौधर अब नकार चुकी है। लगे हाथों बेदी ने यह भी कहा कि पिछले 4 साल से भूपेंद्र हुड्डा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से डा. अशोक तंवर को हटवाने में लगे हैं। 4 साल से प्रदेश में कांग्रेस का जिला और ब्लाक स्तर पर कोई संगठन नहीं है। 

राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मीडिया से बात करते भले ही पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल का नाम पूरे सम्मान के साथ लेते नजर आए लेकिन वह ओमप्रकाश चौटाला के पौतों को लेकर सफेद झूठ भी बोल गए। उनके पिता चौ. देवीलाल 2 बार प्रदेश के मु यमंत्री और देश के उप-प्रधानमंत्री बने। इतने बड़े नेता के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते लेकिन प्रदेश की जनता ने सब कुछ कह दिया है। 

Naveen Dalal