राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ढंगाली और लाडवा गांव में किया जन संवाद कार्यक्रम, मौके पर सुनी लोगों की समस्याएं

9/2/2023 5:55:52 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप): हरियाणा के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने जिले के शाहाबाद के गांव ढंगाली व लाडवा के गांव बाकली में किया जनसंवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान लोगों की समस्या भी सुनी और कई समस्याओं का मौके पर भी समाधान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने में असमर्थ लोगों के कामकाज करने के लिए अब सरकार इस प्रकार के लोगों के द्वार तक पहुंच रही है। प्रदेश सरकार ने छोटे-छोटे गांवों को भी इंटरनेट जैसी सुविधाओं से जोड़ने पर फोकस किया है। ताकि लोग घर बैठे ही सरकार की तमाम सेवाओं का फायदा उठा सके।

राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि गांव ढंगाली की सडक़ों पर 65 लाख, पानी व्यवस्था पर 30 लाख और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पर प्रदेश सरकार की तरफ से लगभग 47 लाख रुपए का बजट खर्च किया जा चुका है। इसके अलावा भी विकास कार्यों पर सरकार लाखों रुपए का बजट खर्च कर चुकी है। बेशक इस गांव की जनसंख्या लगभग 2400 है, लेकिन लगभग 1300 लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा रहे है। इस गांव में जितने भी लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगे जनसंवाद कार्यक्रम में रखी है, उनकी समस्याओं का समाधान करने के उपरांत उनके दूरभाष पर सूचना भी दी जाएगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं लाडवा से पूर्व विधायक. पवन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विशेष पहल से ही प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का विस्तार करते हुए अब सरकार के मंत्री गांव-गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे है और उनका समाधान भी कर रहे है।

        (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma