सहकारिता विभाग में करोड़ों के घोटाले पर बोले मंत्री ओपी यादव, कहा- किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा...

2/3/2024 2:22:38 PM

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। हरियाणा में चुनावों को लेकर सभी नेताओं और पार्टियों ने कमर कस ली है। कई नेताओं ने तो राज्य में अपनी पार्टी की जीत का दावा भी कर दिया है। वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने भी प्रदेश में भाजपा की जीत का दावा किया।

सहकारिता विभाग में कई अधिकारियों ने किए घोटाले- मंत्री

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव रेवाड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है, एक बार फिर से देश में मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनेगी। वहीं सहकारिता विभाग में 100 करोड़ के घोटाले पर ओम प्रकाश यादव ने कहा कि इस घोटाले में प्रदेश के कई अधिकारियों का हाथ है, जिनमें CBI जांच कर रही है और कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया है।


बुजुर्गों को पेंशन मिलने से मिलेगी राहत

बता दें कि विपक्ष पर एड की कार्रवाई पर भाजपा का हाथ बताने वाले सवाल पर मंत्री ने कहा कि दोषी हर समय अपने बचाव में यही बात कहता है, लेकिन CBI जांच कर रही है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं अधिकारिक न्याय विभाग में 1 जनवरी से बुजुर्गों को 3000 रुपए पेंशन दी जा रही है, जो लोगों को राहत दिलाने में मदद करेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Content Writer

Manisha rana