मंत्री विपुल व नरबीर ने किया हरियाणा पंडाल का दौरा

6/5/2018 9:36:26 AM

चंडीगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी में हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने ‘ग्रीन इंडिया कांफ्रेंस’ में भाग लेने के उपरांत हरियाणा पंडाल का दौरा किया। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी हरियाणा पैवेलियन का दौरा किया। 

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने’ के विषय के संदर्भ में विज्ञान भवन में गत 2 से 5 जून तक नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों ने भागीदारी की। पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा पैवेलियन में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के उपायों को सरल व बेहतर रूप में प्रदर्शित किया।
 

Rakhi Yadav