शादी का झांसा देकर नाबालिगा से किया दुष्कर्म, करवाया गर्भपात

10/1/2021 8:18:33 AM

हिसार : शहर की एक लड़की के साथ एक युवक उस समय से दुष्कर्म करता आ रहा है, जब वह नाबालिग थी। वह शादी का झांसा देता रहा है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में महाबीर कॉलोनी के पवन कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि अप्रैल 2018 में सैक्टर 1-4 में उसकी मुलाकात महाबीर कॉलोनी के पवन के साथ हुई थी। तब उसकी उम्र साढ़े सत्रह साल थी। आरोपी उसे एक दिन बहला-फुसलाकर अर्बन एस्टेट एरिया के एक होटल में ले गया था और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। बाद में भी यह सिलसिला चलता रहा और मना करने पर आरोपी मारपीट करता था। वह मेरा गर्भपात करवा चुका है। उसने जबरदस्ती मांग में सिन्दूर भरकर नौटंकी की। वह अब शादी करने से मुकर गया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana