9 दिन पहले गुम हुई नाबालिगा पानीपत से बरामद, घर से बहकाकर ले गया था गांव का युवक

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2020 - 01:50 PM (IST)

जींद : सफीदों सदर थाना क्षेत्र के एक गांवे से 23 अक्तूबर रात को गायब हुई 15 वर्षीय लड़की को सदर पुलिस ने पानीपत से बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। नाबालिगा ने पुलिस को बताया कि गांव के युवक अमित घर से रात को उसका अपहरण किया औऱ उसे बहकाकर पानीपत ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण करने, जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

गौरतलब है कि सफीदों सदर थाना के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 23 अक्तूबर की रात को उसकी 15 वर्षीय बेटी खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी। उसके बाद रात करीब 12 बजे देखा तो बेटी गायब मिली। उसने तथा परिजनों ने उसको आसपास तथा रिश्तेदारियों में ढूंढा लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि उनके घर के मोबाइल फोन पर 2 अज्ञात नंबरों से बात हुई है। सदर  थाना सफीदों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। 

युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
जांच अधिकारी ए.एस.आई. रीना देवी ने बताया कि पुलिस ने घर से लापता हुई नाबालिगा को पानीपत से बरामद कर लिया है। पुलिसको नाबालिगा ने बताया कि गांव का ही युवक अमित उसका घर से अपहरण करके ले गया था। जहां उसने पानीपत ले जाकर उसको जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अब आरोपी अमित को गिरफ्तारी करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।              

                   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static