नाबालिग लड़की ने महिला व उसके देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

3/29/2022 3:41:41 PM

टोहाना(सुशील): क्षेत्र के गांव की रहने वाली  नाबालिग लड़की ने गांव की रहने वाली महिला व उसके देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ मे जुट गईं है।

पुलिस को दी शिकायत मे नाबालिग लड़की ने क्या कि उसके माता पिता व भाई मजदूरी के लिए गए हुए थे वह घर पर अकेली थी उसी समय आरोपी महिला उसके घर आई व उसे आपने साथ बुलाकर ले गईं। शिकायत के अनुसार ज़ब वह उक्त महिला के घर गईं तो वहा पहले से मौजूद आरोपी शिबू उसके पास आया तथा उसकी बाजु पकडकर जबरन उसे आपने साथ ले गया जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे जान से मारने कि धमकी दी जिसके बाद आरोपी ने उसे एक दिन फिर से पकड़ लिया तो उसकी माता ने आरोपी को देख लिया जिसके बाद उसने पूरी घटना उसकी माता को बताई तोह शिकायत थाने मे दी गईं। डीएसपी शुक्रपाल सिँह ने बताया कि पीड़िता कि शिकायत पर एक महिला सहित दो के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं मे केस दर्ज करके जाँच आरम्भ कर दी है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha