Kurukshetra News: नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, कुछ देर बाद हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 07:54 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : जिले के एक गांव की किशोरी ने एक भ्रूण को जन्म दिया। किशोरी की तबीयत खराब होने के चलते परिजनों ने गांव के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 6 माह के भ्रूण की कुछ देर बाद मौत हो गई। पूछताछ में किशोरी ने खुलासा किया कि जिला अंबाला के मेहरा गांव के युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसके बाद जब पिता को पता चला तो पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस में दर्ज शिकायत करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके पास 4 बेटियां और एक बेटा है। गत दिवस अचानक उसकी 15 साल की बेटी की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने उसे उपचार के लिए गांव के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उन्हें पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है, जिसने एक भ्रूण लड़के को जन्म दिया। डॉक्टरों ने मां-बेटे भ्रूण की नाजुक हालत के चलते दोनों को एल.एन.जे.पी. अस्पताल रैफर कर दिया। इस दौरान उस भ्रूण को मौत हो गई। हालांकि किशोरी की हालत भी खराब बताई जा रही है। भ्रूण का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static