लड़कों ने किया पीछा तो नाबालिग लड़की ने घर में लगा ली फांसी, आरोपी गिरफ्तार

5/15/2021 6:20:27 PM

करनाल (केसी आर्या): करनाल जिले के कस्बा निगड़ू थाना एरिया में एक 16 वर्षीय लड़की ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि लड़की मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस जांच अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि इस मामले में दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर लड़की को परेशान करने के आरोप लगे थे। दोनों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी कुछ दिन पहले लड़की का पीछा कर परेशान करते थे, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी।  

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Shivam