पलवल में नाबालिग लड़की को अगवा कर यूपी के मथुरा में बेचा(VIDEO)

9/22/2018 7:16:37 AM

पलवल(गुरूदत्ता गर्ग): पलवल में नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त का मामला  सामने आया है। गत पांच सितम्बर को गांव चिरावटा से पलवल जा रही लडकी को दो युवक अपने झांसे में लेकर मथुरा जिले के गोवर्धन ले गये। वहां से उन्होंने लड़की को चालीस हजार रूपये में बेच दिया। लडकी की मां ने उसी दिन सदर थाने में अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने लड़की को यूपी के मथुरा से बरामद कर लिया है।

लडकी के अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद उसके परिजनों को सोंप दिया गया है। पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। दरअसल, यहां सत्रह वर्षीय लड़की अपनी बहन के घर पलवल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे नरेंद्र और विजय सिंह नाम के युवक मिले जिन्होंने उससे पूछा की वह कहां जा रही है। उसने बताया कि मै अपनी बहन के घर जा रही हूं। वह उसे बहन के घर के पास छोड़ने की बात करकर अपने साथ ले गए। 

जिसके बाद वह किसी एक चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुक गये। वहीं पर उन्होंने लडकी के मना करने के बावजूद चाय में कोई नशीली चीज मिलाकर अपने वश में कर लिया और उसे यूपी के मथुरा जिले के गोवर्धन ले गये। वहां उन्होंने एक दुकानदार को लड़की के बारे बताया कि यह हमारी साली है। इसके मां-बाप नही है तुम्हारा कोई मिलने वाला लड़का जिसकी शादी नही हुई हो तो वह इस लड़की को पचास हजार रूपये में दे देंगे।

गोवर्धन मे रहने वाले बंटी नाम के युवक ने अपने सालों को बुलाकर लड़की को दिखाया और चालीस हजार रूपये देकर लडकी को खरीद लिया। साथ ही एक मन्दिर में ले जाकर लड़के-लड़की को वरमाला डलवाकर वैवाहिक बन्धन में बांधकर पति-पत्नी बना दिया। पिछले एक सप्ताह से लड़का और लड़की पति -पत्नी के रूप में मथुरा के गोवर्धन चौराहे के पास रहे रहे थे। इसी बीच लड़की ने अपनी मां को फोन करके सारी घटना की जानकारी दे दी।  


सूचना पाकर सदर थाना पुलिस लड़की को बरामद करने मथुरा पहुंची और वहां से लोकल पुलिस की मदद से लडकी को बरामद कर लिया। साथ में लड़की के कथित पति तथा एक एजेंट को भी काबू कर लिया, जिन्होंने लड़की को चालीस हजार रूपये में बेचा था। फिलहाल, लडकी ने पवन को ही अपना पति स्वीकार कर लिया है। जिसे उसके माता-पिता ने भी मान लिया है। अब लड़की तथा उसके परिजन उन दोनों लडकों -विजय सिंह तथा नरेंद्र के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही कराने की मांग कर रहे हैं जिन्होंने उसका अपहरण करके बेचा था। 

 
 

 

Rakhi Yadav