शर्मनाक: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

3/5/2017 4:03:26 PM

फरीदाबाद (पंकेस):सरूरपुर इलाके में रात को शौच के लिए घर से निकली एक नाबालिग लड़की को उसके पड़ोसी युवक ने दबोच लिया। आरोपी लड़की का मुंह बंद कर शौचालय में ले गया। जहां आरोपी ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। सुबह लड़की ने अपने परिजनों की मदद से मामले की शिकायत पुलिस से की। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सरूरपुर इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय एक लड़की ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है। उसके माता- पिता इलाके में अपनी दुकान चलाते है। जबकि वह 5वीं कक्षा तक पढऩे के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। अन्य दिनों की तरह वीरवार की शाम को भी उसके माता- पिता काम से घर लौट आए थे। रात को खाना- खाने के बाद सभी सो गए। रात करीब 11 बजे के आस- पास वह शौच जाने के लिए घर से बाहर निकली थी कि तभी पड़ोस में रहने वाले तफाजुल ने पीछे से आकर उसे दबोच लिया। आरोपी ने उसका मुंह ढ़ककर उसे घसीट कर शौचालय के अंदर ले गया। जहां जाते ही आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। सुबह अपने माता- पिता की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी।