चाकू की नोक पर नाबालिगा से दुष्कर्म, पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ किया मामला दर्ज

3/31/2022 1:49:37 PM

जींद : उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर 2 युवकों ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक युवक को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक व्यक्ति ने उचाना पुलिस को बताया कि  उसकी भतीजी 28 मार्च को घर पर थी। रात को अंकित और उसका दोस्त बहला-फुसलाकर उसको अगवा कर ले गए। फिर उन्होंने चाकू की नोक पर उसकी भतीजी से दुष्कर्म किया। उसकी भतीजी ने घर आकर जानकारी दी। जांच अधिकारी एस.आई. मुकेश रानी ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana