पत्थरों में फंसा कर मासूम से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली मासूम

4/26/2024 6:47:17 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव रिठौज में निर्माण कार्य कर रहे एक मजदूर की तीन वर्षीय बच्ची के साथ करीब 45 वर्षीय मजदूर द्वारा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची खून से लथपथ हालत में एक मकान के पीछे पत्थरों के बीच फंसी मिली। वहीं इस वारदात के बाद आरोपी फरार है। बच्ची को गंभीर हालत में गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं इस घटना की सूचना सीन ऑफ क्राइम व फिंगर प्रिंट की टीमें भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


मध्यप्रदेश के पन्ना निवासी कई मजदूर रिठौज ढाणी पर रविंद्र फौज के मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। वीरवार को एक मजदूर आया था, जो उसी मकान में रह रहा था। रात को मजदूर की तीन वर्षीय बच्ची गायब हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक मकान के पीछे बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो ग्रामीणों देखा तो एक बच्ची खून से लथपथ मिली, जो पत्थरों के बीच में फंसी थी। इसके बाद जब बच्ची के मिलने की सूचना मजदूरों तक पहुंची तो वे मौके पर पहुंचे और बच्ची की पहचान की। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को कब्जे में लेकर गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में एडमिट कराया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपी की पहचान ठेकेदार ने भी नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Content Editor

Pawan Kumar Sethi